(YouTube Channel Kaise Banaye) यूट्यूब पर चैनल बनाने की जानकारी इस पोस्ट में है। YouTube के नए dashboard में यूट्यूब चैनल बनाने की गाइड है। इस गाइड को पढ़ कर आप जान जाएंगे कि youtube channel kaise banaye.
इंटरनेट से आप बहुत से काम कर सकते हैं और आप इंटरनेट के उपयोग से कई तरह से पैसे कमा सकते हैं। अगर आप पूंछें कि internet से सबसे अच्छा Paisa Kamane Ka Tarika कौनसा है तो मैं कहूंगा कि blogging, youtube, freelancing सबसे अच्छे और आसान तरीकों में से एक हैं।
YouTube इंटरनेट से कमाई का एक बहुत ही अच्छा तरीका है। आज यूट्यूब से लोग बहुत अधिक कमाई कर सकते हैं। YouTube पर आप बिना limit के पैसे कमा सकते हैं। मतलब आपकी मेहनत पर यह निर्भर करता है कि आपकी कमाई कितनी होगी।
एक बात मैं आपको पहले ही बता दूँ कि youtube ऐंसा तरीका नहीं है जिससे आप कुछ ही दिन में पैसे कमाने लग जाएँ। YouTube से पैसे कमाने में अधिक समय लगता है। यह समय कुछ महीने से लेकर साल भर भी हो सकता है। और शुरुआत में आप ज्यादा नहीं कमा सकते हैं।
अगर आप मेहनत करेंगे और शॉर्टकट्स नहीं तो आप कम से कम समय में बिना किसी नुक्सान के पैसे कमा सकते हैं।
YouTube पर आप वीडियो अपलोड करके पैसे कमा सकते हैं। अगर आप यूट्यूब से कमाना चाहते हैं तो आपको एक youtube channel बनाना होगा। क्योंकि आप यूट्यूब पर channel बनाकर ही उस पर वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
आज कि इस पोस्ट में मैंने आपको एक यूट्यूब channel बनाने की जानकारी दी है।
अनुक्रम
YouTube Channel Kaise Banaye
YouTube चैनल बनाने के लिए आपको यह पोस्ट क्यों पढ़नी चाहिए?
क्योंकि यूट्यूब चैनल बनाना बहुत आसान है और इसे बनाने में कुछ seconds या मिनिट्स का समय लगता है लेकिन यूट्यूब चैनल को optimize करने करने की जानकरी के लिए आपको यह पोस्ट पढ़ने की जरूरत है।
इस पोस्ट में मैंने यूट्यूब channel बनाने और उसे optimize करने की जानकारी दी है। आप इस पोस्ट की सहायता से youtube channel बना सकते हैं या चाहें तो पहले से बने चैनल को optimize कर सकते हैं।
यूट्यूब चैनल बनाने और उसको optimize करने की जानकारी steps में मैंने आपको बताई है और आपकी सुविधा के लिए हर step पर screenshots भी add किये हैं।
तो पहला step यह है
Step #1. YouTube पर जाएँ और Channel बनायें
सबसे पहले आपको youtube पर जाना है।
जरूरी जानकारी: अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं है। लेकिन यदि आप मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं तो आप क्रोम का इस्तेमाल करें। Mobile में आग इंटरफेस होता है इसीलिए आप क्रोम के desktop site के ऑप्शन को इनेबल कर लें।
यूट्यूब पर जाते ही आपको ऊपर आपकी प्रोफाइल का ऑप्शन दिखेगा। लेकिन यह ऑप्शन आपको तभी दिखाई देगा जब आप उस ब्राउज़र में अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन होंगे।
अगर आपके पास google account नहीं है या आप किसी दुसरे account से youtube channel बनाना चाहते हैं तो आप एक नया google account बना लें। (Email Account Kaise Banaye)
अकाउंट सिक्योरिटी टिप्स: आप अपने गूगल अकाउंट two step verification जरूर रखें और भरोसेमंद apps पर ही google account से sign up करें।
प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको ऑप्शन दिखाई देंगे। अगर आपके अकाउंट से चैनल नहीं बना होगा तो आपको “Create a channel” का ऑप्शन दिखाई देगा।
इस पर क्लिक करने के बाद आपको GET STARTED पर क्लिक करना है।
GET STARTED पर क्लिक करने के बाद आपको दो options दिखाई देंगे।
Option 1. अगर आप पहला ऑप्शन चुनते हैं तो आपका जो नाम होगा मतलब गूगल अकाउंट में जो आपका नाम होगा उस नाम से ही चैनल बन जाएगा। आप चाहें तो अपना नाम बदलकर चैनल का भी नाम बदल सकते हैं।
Option 2. अगर आप दूसरा ऑप्शन चुनते हैं तो आप अपने मन से चैनल का नाम लिख सकते हैं। आप कोई भी नाम लिखे इससे आपके गूगल अकाउंट में आपका नाम नहीं बदलेगा।
मैं पहला ऑप्शन चुनता हूँ। अगर दूसरा ऑप्शन चुनते हैं तो आप अपने चैनल का नाम लिख दें और चैनल बना लें। आगे की प्रोसेस दोनों options में एक समान ही है।
अब आपको सबसे पहले प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करनी है। आप अपनी फोटो या लोगो अपलोड कर सकते हैं। दुसरे सेक्शन में आपको चैनल कि डिस्क्रिप्शन लिखनी है। मतलब आपका channel किस विषय में है उसकी जानकारी लिखनी है।
अगर आपके पास पर्सनल या यूट्यूब चैनल के नाम से वेबसाइट, फेसबुक पेज, twitter अकाउंट और इंस्टग्राम अकाउंट है तो आप उसकी लिंक यहाँ डाल दें।
आप यदि यह अभी नहीं करना चाहते हैं तो आप set up later पर क्लिक कर दें। आप इस चीज को बाद में भी जोड़ सकते हैं या बदल सकते हैं।
अब आप का चैनल बन जाएगा। आप अब youtube studio पर क्लिक कर दें।
इसके बाद आप अपने चैनल के dashboard पर पहुँच जाएंगे। आप यहाँ से अपने चैनल को control कर सकते हैं। उस पर वीडियो अपलोड कर सकते हैं। और उसकी settings कर सकते हैं।
Step #2. Settings पर जाएँ
Youtube Studio पर जाते ही आपको वहां नीचे की तरफ settings का option दिखाई देगा। आप इस पर क्लिक कर दें।
सबसे पहले आपको जनरल setting के अंदर currency चुननी है। इसके अंदर आप USD या INR या अपने देश की करेंसी चुन सकते हैं। आप यहाँ कोई भी करेंसी चुनें आपको पेमेंट आपके देश की करेंसी में ही होगी।
Step #3. General Settings करें
Step #3. Channel Settings करें
अब आपको Channel Setting के अंदर basic info पर जाना है।
सबसे पहले आपको channel के keywords लिखने हैं। इसमें आप channel का नाम और channel के topics लिख सकते हैं।
इसके बाद आप अपने देश को चुन लें।
नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ऑडियंस setting चुननी है। मतलब आपका वीडियो किस ऑडियंस को टारगेट करता है। इस सेटिंग से youtube को बच्चो के लिए और safe बनाया गया है।
अगर आपका channel छोटे बच्चों को टारगेट करता है जैसे आपके चैनल का टॉपिक नर्सरी एजुकेशन। तो आप पहले ऑप्शन पर क्लिक करके उसे चुन लें।
अगर आप अपने चैनल पर review, tech, cooking या ऐंसे टॉपिक से रिलेटेड वीडियो आते हैं जो कि बच्चो के लिए नहीं है तो आप दूसरा ऑप्शन चुन लें।
आप चाहें तो तीसरा ऑप्शन चुन कर हर वीडियो के लिए यह चीज़ चुन सकते हैं। आप को यह चुनने का ऑप्शन वीडियो अपलोड करते समय मिलेगा।
इसके बाद आपको advanced settings पर क्लिक करना करना है।
अब आपको channel के subscriber hide करने का option दिखाई देगा। आप इसे न चुन कर अपने चैनल के subscribers छुपा सकते हैं। मतलब आपके अलावा आपका subscriber या viewer आपके subscriber नहीं देख पायेगा।
मेरी सलाह रहेगी की आप अपने चॅनेल के subscribers शुरुआत में hide कर लें।
अब आपको branding पर क्लिक करना है। आप इसमें अपने channel का logo अपलोड कर दें। यह ऑप्शन आपका वीडियो पर दिखाई जिससे लोग आपके चैनल को subscribe कर सकते हैं।
अब आपको feature eligibility पर क्लिक करना है। आपको यहाँ पर “Features that require phone verification” का ऑप्शन दिखाई देगा।
Youtube पर कुछ features आपको mobile number verification के बाद ही मिलते हैं। इसीलिए आप mobile number verification कर लें। इसके लिए आप VERIFY PHONE NUMBER क्लिक करना है।
इसके बाद एक नया टैब ओपन होगा। इसमें आप अपनी country चुन लें। इसके बाद आप otp जिस भी तरीके से पाना चाहें उसे चुन लें। आप दूसरा message का ऑप्शन चुन लें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर लिखकर submit कर दें।
इसके बाद आपके mobile पर OTP आएगा जिस को आप एंटर कर दें और सबमिट कर दें।
इसके बाद आपका चैनल वेरीफाई हो जाएगा।
Step #4. Upload defaults setting करें
आप जब वीडियो करते हैं तो आपको कई चीजें लिखनी होती हैं। आप इसमें डिफ़ॉल्ट रूप से चीजें लिख सकते हैं जैसे कि सोशल लिंक्स। जिससे आपको वह चीज फिर से नहीं लिखनी होगी।
इसके बाद आप save पर क्लिक कर दें। इससे आपने जो भी setting की है वह save हो जाएगी।
आपको Permissions, Community और Agreements की setting करने की जरूरत नहीं है।
Step #5. Monetization Setting
अगर आप अभी monetization पर क्लिक करेंगे तो आप को adsense connect करने option नहीं मिलेगा।
जब आपके चैनल पर 1 हज़ार subscribers और अपलोड किये गए videos पर 4000 घंटे का वाच टाइम पूरा हो जाएगा तो आपका channel adsense के लिए eligible हो जाएगा और आपको adsense account connect करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
इसके बाद आप अपने चैनल से कमाई शुरू कर सकते हैं।
मैंने youtube पर कई posts लिखी हैं जो कि आपपके लिए उपयोगी हो सकती हैं।
मैंने आपको इस पोस्ट में “YouTube Channel Kaise Banaye” में आपको यूट्यूब चैनल बनाने की जानकारी दे दी है।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी तो आप इस पोस्ट को शेयर करें। आप अपने कीमती सुझाव comment करने हमें दे सकते हैं।
अभय पटेल जी धन्यवाद आपका ब्लॉग बहुत अच्छा लगा ।यु ट्यूब से पैसे कैसे कमाए बढ़िया पोस्ट लगी।