Internet के समय में online payments के लिए paytm एक बहुत अच्छा app है। अगर आप paytm का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं तो आपको paytm account kaise banaye यह पता होना चाहिए।
Paytm ने online payment को बहुत आसान कर दिया। Paytm की मदद से हम लोगों को पैसे भेज सकते हैं, mobile recharge कर सकते हैं, बिजली का बिल भर सकते हैं और बहुत से online लेन देन कर सकते हैं।
Paytm ने भारत की digital payment की सुविधा बहुत पहले ही दे दी थी और आज paytm एक बहुत ही लोकप्रिय payment app है।
Paytm की वजह से हमारा पैसा और समय दोनों बचता है। इसीलिए आपको paytm का उपयोग करना ही चाहिए।
Paytm की कई विशेषताएं हैं जिसकी वजह से लोग और मैं भी आपको paytm का उपयोग करने की सलाह देता हूँ। Paytm की वह विशेषताएं यह हैं।
- Paytm इस्तेमाल करने में आसान है।
- Paytm में आपको wallet की सुविधा मिलती है।
- Paytm का support बहुत अच्छा है।
- Full KYC हो जाने पर आप paytm payments bank में bank account खोल सकते हैं।
- बहुत से cashback और offers मिलते ही रहते हैं।
Paytm में इन सब चीजों के अलावा भी बहुत से फायदे मिलते हैं।
Paytm Account Kaise Banaye
Paytm account बनाना बहुत ही आसान है और paytm account आप 2 से 3 मिनिट में आराम से बना सकते हैं।
Paytm Wallet के उपयोग के लिए आपको minimum kyc करनी होगी। जिसके लिए आपको passport, voter id, neerja job card, या driving license में से एक document की जरूरत होगी।
आपको सिर्फ document के number की जरूरत है। आपको कोई भी document upload नहीं करना है।
Paytm Account Kaise Banaye – तो अब मैं आपको बताता हूँ कि paytm account kaise banaye. तो इसके लिए
1. Paytm का App डाउनलोड करें या Paytm.com पर जाएँ
अगर आप किसी smartphone का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप play store या app store से paytm का app डाउनलोड कर लें। Paytm के लिए app का इस्तेमाल सबसे अच्छा रहता है।
क्योंकि आप paytm में UPI का उपयोग आप सिर्फ smartphone से ही कर सकते हैं।
अगर आप jio phone या desktop, laptop का इस्तेमाल कर रहें हैं तो आप browser में paytm.com पर जाएँ और आगे के steps follow करें।
Browser में paytm का interface थोड़ा app के मुकाबले अलग है। इसीलिए आप confuse न हो। और बताये गए option को ढूंढ कर उस पर क्लिक करें।
2. Paytm App खोलें
Paytm का app open करते ही आपको paytm के logo के पास menu (तीन डैश)या login to paytm का option दिखाई देगा। आप इस option पर क्लिक करें।
अब जैसे ही आप वहां क्लिक करेंगे तो आपको दो options दिखाई देंगे। पहला login और दूसरा create an account का। तो अभी आपके पास कोई भी account नहीं है और आपको account बनाना है इसीलिए आप create an account के option पर क्लिक कर दें।
3. Mobile Number और OTP डालें
अब आपके सामने एक form आएगा। इसमें आपको अपना mobile number लिखना है। Mobile number लिखने के बाद आपको proceed securely पर क्लिक करना है।
अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा जोकि auto verify हो जाएगा। यदि OTP auto verify न हो तो आप इसे लिख कर एंटर करें।
यह मोबाइल नंबर आपके लिए जरूरी है इसलिए आप इस mobile number का access हमेशा रखें।
अगर आपके mobile में उस number की SIM मौजूद नहीं है तो भी आपको कोई भी समस्या नहीं आएगी। लेकिन जब आप UPI का इस्तेमाल करेंगे तो यह जरूरी है कि आपके mobile में वह number की SIM हो।
यही कारण है कि आप desktop में paytm UPI का उपयोग नहीं कर सकते हैं। वैसे मैं अभी आपको paytm पर सिर्फ account बनाना बता रहा हूँ।
इसके बाद paytm आपको Bank Account लिंक करने को कहेगा। अगर आप चाहें तो अभी bank account लिंक करके UPI ID बना सकते हैं या आप बाद में कभी भी bank account लिंक कर सकते हैं।
तो मैं अभी I Will Link Bank Account Later पर क्लिक करके आगे बढ़ जाता हूँ। इसकी जानकरी मैंने आपको आगे इसी पोस्ट में दी है।
4. Minimum KYC करें
Paytm में wallet की सुविधा के लिए minimum KYC करना अनिवार्य है।
Paytm में Kyc दो तरह कि होती है। एक तो यही minimum KYC जिसकी limit 10000 रूपए प्रति महीना होती है।
और दूसरी होती है full KYC जिसमें आप अपने wallet में ₹10,000 to ₹1,00,000 और रूपए रख सकते हैं, paytm payments bank account खोल सकते हैं, और आप wallet to wallet money transfer भी कर सकते हैं।
यह आपकी minimum KYC की प्रक्रिया है।
आपको एक form मिलेगा जिसमें आपको 4 government documents के options में से आपको कोई एक option चुन सकते हैं। आप कोई option का उपयोग करें सबसे एक ही तरह की KYC होगी।
अब आपको उस document को number और उस document पर जो आपका नाम है आप वह सही सही लिख दें। और सबसे नीचे आपको उस document की expiry date भी लिखनी है। कुछ document में आपको expiry date का option नहीं मिलेगा क्योंकि वह expire नहीं होते हैं।
इसके बाद आप submit पर क्लिक कर दें। इससे आपकी kyc पूरी हो जायेगी और आप बाद में चाहें तो full KYC भी कर सकते हैं।
तो अब आपका paytm account बन चुका है। और wallet activated है। Wallet से recharge और payment करने के लिए आपको wallet में पैसे जोड़ने होंगे। आप UPI, Debit Card और Credit Card से (wallet की limit तक के पैसे) अपने bank account के पैसे paytm wallet में ला सकते हैं।
आप चाहें तो अब अपने paytm account से UPI लिंक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
6. UPI ID बनायें
मैं आपको बता दूँ paytm से UPI id बनाना जरूरी नहीं है। आप इसके बिना भी अपने paytm wallet से recharge और payment कर सकते हैं।
UPI का इस्तेमाल करते समय और UPI ID बनाते समय screenshot नहीं ले सकते हैं। इसीलिए मैं आपको सिर्फ steps बता रहा हूँ।
UPI ID बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें
- आपके paytm account का mobile number आपके bank account से भी link होना चाहिए।
- आपका mobile number उस bank में किसी एक account से ही जुड़ा होना चाहिए। बैंक अलग होने पर कोई परेशानी नहीं है।
- आपके device में उस number की SIM होनी चाहिए।
- आपके पास उस account का debit कार्ड होना चाहिए।
अगर यह सभी चीजें हैं तो आप UPI की मदद से अपने account को paytm से जोड़ सकते हैं। UPI के लिए KYC हो या न हो कोई समस्या नहीं होगी।
Paytm में bank account जोड़ने के steps यह हैं
- Paytm app में आपको UPI के Option पर जाना है।
- UPI के अंदर जाकर आपको अपना bank account चुनना है।
- इसके बाद आपका mobile number verify होगा। अगर आपके mobile में दो SIM हैं तो आप SIM का Slot नंबर चुन लें जिसमें SIM है।
- इसके बाद आपको अपने debit card की detail देनी हैं।
- इसके बाद आपको एक UPI PIN बनाना है।
और आपको save कर लेना है। इस तरह से आपकी UPI ID बन जायेगी और अब आपको bank से bank में पैसे भेज सकते हैं। UPI की मदद से आप paytm wallet में भी पैसे जोड़ सकते हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं कि Paytm से किस तरह recharge किया जाता है तो आप यह पोस्ट पढ़ें: Paytm Se Recharge Kaise Kare
Paytm Wallet में पैसे कैसे जोड़ें
Paytm Wallet में पैसे जोड़ने की प्रक्रिया का screenshot नहीं ले सकते हैं। इसीलिए मैं आपको सिर्फ steps लिख कर बता सकता हूँ। Paytm Wallet में पैसे जोड़ने के लिए आपको यह steps फॉलो करने होंगे।
सबसे पहले आपको paytm का app open करना है। सामने ही आपको तीसरा option Add Money का दिखेगा। इस पर जाते ही आपको amount लिखना है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से amount लिख दें और proceed पर click कर दें।
अब आपको तीन options मिलेंगे एक UPI, दूसरा debit card और तीसरा credit card. अगर आप credit card या debit card का option चुनते हैं तो आपको card का number, card का expiry date, और CVV नंबर लिखना होगा।
आपको जो भी option सही लगे आप उसे चुन कर pay पर क्लिक कर दें।
यदि आपने UPI चुना है तो payment पूरी करने के लिए आपको आपका UPI PIN डालना होगा और सही के निशान पर क्लिक करना होगा।
यदि आप credit card या debit card का उपयोग करते हैं तो आपके mobile number पर एक OTP आएगा जिसको आप लिखकर submit कर दें। इस तरह से आपकी payment complete हो जायेगी और आपने जितने पैसे लिखे थे वह पैसे आपके bank से paytm wallet में आ जाएंगे।
बहुत ही कम होता है कि आप पैसे जोड़ें और वह पैसे आपके account से निकल जाएँ और आपके wallet में न आएं। यदि आपके साथ कुछ ऐंसा होता है तो चिंता न करें। पैसे कुछ ही दिन में आपके bank account में वापस आ जाएंगे। अगर इस प्रक्रिया में समय लगे तो आप paytm से contact कर सकते हैं जिससे वह आपकी समस्या को हल कर देंगे।
तो यह थी पोस्ट paytm account kaise banaye. अगर आपने post यहाँ तक पढ़ी है तो धन्यवाद। मैं आपको एक चीज बताना चाहता हूँ कि paytm कभी भी cashback और KYC से जुडी बातों की जानकारी देने के लिए कभी call नहीं करता है। तो आप लोगों से सावधान रहें जो कि इस तरह कि बात के लिए call करते हैं।
पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। कृपया comment करके अपने विचार या अपनी समस्या जरूर बताएं।
Bahut accha tutorial tha sir ji.Thanks for the info