Instagram Account Delete Kaise Kare जानने के लिए आप बिलकुल सही जगह पर आये हैं। इस पोस्ट में मैंने बताया है कि किस प्रकार आप अपना instagram account delete कर सकते हैं।
आज के समय में instagram सबसे अधिक उपयोग होने वाली social media sites में से एक है। आज के समय में बहुत अधिक लोग instagram का उपयोग अपनी photos share करने के लिए करते हैं।
कभी कभी एक से अधिक अकाउंट होने के कारण या किसी अन्य कारण से instagram अकाउंट delete करने की नौबत आ जाती है। Instagram अकाउंट को delete करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि आपको instagram अकाउंट की setting में आपको कोई direct option नहीं मिलता है।
आपको instagram अकाउंट delete करने में कोई समस्या न आये इसीलिए मैंने एक छोटी पोस्ट लिखी है जिसमें मैंने आपको step by step बताया है कि Instagram Account Delete Kaise Kare.
अनुक्रम
Instagram Account Delete Kaise Kare
Instagram अकाउंट delete करने की प्रक्रिया सिर्फ 1 से 2 minutes की ही है। Instagram अकाउंट delete करने के लिए आपको यह steps follow करने होंगे। यह भी पढ़ें
- Facebook Account Delete Kaise Kare
- Gmail Account Delete Kaise Kare
- Gmail ID Kaise Banaye
- Instagram Par Followers Kaise Badhaye
Step #1: Instagram Account Delete पेज पर जाएँ
सबसे पहले आपको Instagram Account Delete page पर जाना है। इस page पर जाने के लिए आप गूगल पर Instagram Account Delete सर्च कर सकते है। आप चाहें तो इस link ( Link – Instagram Account Delete) पर click करके सीधे वहां जा सकते हैं।
इसके बाद आपको Delete Your Account के अंदर तीन otpions दिखाई देंगे। इसमें आपको 2 विकल्प “How do I delete my Instagram account” पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने एक guide open होगी जिसमें कि आपको instagram account delete करने के steps बताये जाएंगे। आपको इस guide में the Delete Your Account page के नाम से एक link मिलेगी। आप इस पर क्लिक कर दें।
Step #2: Instagram Account में login करें
इसके बाद आपको अपने instagram account में login करना होगा। आप अपनी जानकारी भरकर login कर लें।
अगर आपने पहले ही login कर लिया होगा तो आपको यह step नहीं करना होगा। आपको सीधे ही नयी स्क्रीन दिखाई देगी।
Step #3: Instagram Account Delete करने का कारण चुनें
login करने के बाद आपको instagram द्वारा यह पूंछा जायेगा कि आप किस कारण से अपना instagram account delete करना चाहते हैं।
आपको कई विकल्प मिलेंगे। जो विकल्प आपको सही लगे आप वहीँ विकल्प चुनें।
Step #4: Password Enter करें और Permanently Delete My Account पर क्लिक करें
अब आपको सुरक्षा कारणों की वजह से अपने instagram account का password लिखना होगा। अगर आपको अपना password याद नहीं है तो आप forget password पर क्लिक करके अपना password बदल सकते हैं।
Password लिखने के बाद आपको Permanently Delete My Account पर क्लिक करना है। इसके बाद आपका account पूरी तरह से delete हो जाएगा। आप अपने इस instagram account को वापस नहीं पा सकते हैं।
और आप भविष्य में इसी username के साथ दूसरा instagram account नहीं बना सकते हैं।
अगर आप सिर्फ कुछ समय के लिए instagram का उपयोग बंद करना चाहते हैं और चाहते हैं कि इस बीच आपका instagram account कोई न देख पाए तो आप अपने instagram account को temporarily disable कर सकते हैं। यह भी पढ़ें
Instagram Account Temporarily Disable Kaise Kare
अपने Instagram Account को Temporarily Disable करने के लिए आपको यह steps follow करने होंगे।
Step #1: Instagram Account की प्रोफाइल पर जाएँ
सबसे पहले आपको Instagram Account की प्रोफाइल पर जाना है।
इसके बाद आपको Edit Profile के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया page आएगा जिसमें आपको profile की जानकारी होगी।
आपको नीचे की तरफ एक temporarily disable my account का ऑप्शन दिखाई देगा। आप इस पर क्लिक कर दें।
Step #2: Temporarily Disable Account
अब इंस्टाग्राम आपसे account को Temporarily Disable करने का कारण पूंछेगा। आप वह विकल्प चुन लें जो कि आपको सही लगे।
इसके बाद आपको अपना password लिखना है। इसके बाद आप आप Temporarily Disable Account पर क्लिक करना है। अब आपका account Temporarily Disable हो गया है। आप अपने account में simply login करके अपने account को reactivate कर सकते हैं।
आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपने instagram account को permanently delete कर सकते हैं या temporarily disable कर सकते हैं। तो यहाँ पर मैंने आपको Instagram Account Delete Kaise Kare की जानकारी दे दी है। आप इस जानकारी का उपयोग करके अपना instagram account delete कर सकते हैं।