इस पोस्ट में मैंने chrome extensions for bloggers की जानाकरी दी है। यदि आप एक blogger हैं और desktop या laptop का इस्तेमाल करते हैं तो आप इस extensions को अपने browser में लगाकर अपने blogging के काम को आसान कर सकते हैं।
जरूरी नहीं है कि आप chrome ही इस्तेमाल करते हों। आप इनका इस्तेमाल mozilla firefox और microsoft edge पर भी कर सकते हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि blogging का काम एक तरह से मुश्किल होता है और कई कामों में समय लगता है। लेकिन Chrome extensions के रूप में हमारे पास बहुत सी चीजों को आसान करने का option है।
जैसे अगर आपको किसी site पर जाते हैं और वहां copy करना और right click disabled है तो आप क्या करेंगे। अगर नहीं पता तो इसका solution एक chrome extension है।
और इसी तरह की कई समस्याओं के हल chrome extensions हैं। तो मैं आपको ऐंसे ही chrome extension की जानाकरी दूंगा जो कि मैं इस्तेमाल करता हूँ और जो आपके लिए भी उपयोगी हो सकते हैं।
Chrome Extensions For Bloggers
तो यह है वह Chrome Extensions For Bloggers.
1. WhatRuns
WhatRuns एक बहुत ही अच्छा chrome extension है। यह किसी भी साइट को scan करके यह बताता है कि वह site किस web server पर है, किस programming language का इस्तेमाल कर रही है।
इसके अलावा आप बहुत सी चीजों को इससे detect कर सकते हैं जैसे कि साइट ब्लॉगर पर है या wordpress पर, अगर wordpress पर है तो किन plugins पर इस्तेमाल कर रही है, किस theme का इस्तेमाल कर रही है, किस font का इस्तेमाल कर रही है।
और आप इसकी मदद से बहुत सी चीजें इसके इस्तेमाल से पता कर सकते हैं।
मतलब कहें तो यह extension site के द्वारा इस्तेमाल होने वाली technologies का पता लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Free Blogging Tools In Hindi, Blogging Se Paise Kaise Kamaye
2. Wappalyzer
Wappalyzer भी whatruns की तरह ही है लेकिन मैंने आपको एक ही काम के लिए दो extensions इसीलिए बताएं हैं क्योंकि दोनों extension अलग अलग तरह से कार्य करते हैं।
इसीलिए कभी कभी यह सही तरह से पता नहीं लगा पाते हैं कि site किन चीजों का इस्तेमाल कर रही है। तो दो extension की मदद से आप किसी जरूरी चीज को miss नहीं करेंगे और आपको एक perfect report मिलेगी।
3. Word Count Plus
कई बार हमें पता करना होता है कि हमारे competitor ने कितना बड़ा article लिखा है। इसके लिए आप word count plus का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप text select करके और right click करके word count plus पर क्लिक करके word count का पता लगा सकते हैं।
अगर आप blogging के लिए blogger इस्तेमाल करते हैं तो आपको उसमें word count का पता लगाने का option नहीं मिलता है तो आप इस स्थिति में इस extensions का उपयोग कर सकते हैं।
4. Enable Copy
हम कभी कभी देखते हैं कि किसी site पर copy करना disable होता है और इसके साथ साथ right click भी disable होता है। ऐंसे में हम न text को copy कर सकते हैं। हमें कई बार text सेलेक्ट करने की जरूरत पड़ती है। चाहे वह word count का पता करने के लिए हो, या वह plagiarism पता करने के लिए हो।
तो आप Enable Copy की मदद से disable को enable कर सकते हैं।
5. Similar Web
यह extension आपको किसी भी site का traffic पता करने में मदद करता है। यह extension तभी काम करता है जब उस site पर अच्छा traffic हो।
यह extension आपको site का traffic, bounce rate, traffic किस country से आ रहा है और traffic किस source से आ रहा है। इससे आपका समय बचता है और आपको अपना SEO tool open नहीं करना होगा।
6. Similar Sites
कई बार हम sites खोजते हैं जिससे कि आप कोई नया tool पता लगा सकें। या कई बार हम नए keywords पता लागते हैं इसके लिए हम किसी दूसरी site के keywords को देखते हैं।
इससे हम उसी तरह कि site का पता लगा सकते हैं और अपनी site के लिए अधिक से अधिक keywords का पता लगा सकते हैं।
7. ColorZilla
यह tool आपकी मदद करता किसी भी color का html code पता करने में। अगर आपको web development या coding थोड़ी knowledge होगी तो आपको पता होगा हर color का एक html code होता है।
जैसे कि white color को हम #FFFFFF और black को #000000 लिखते हैं।
अगर आपको किसी site का color पसंद आता है और आप वैसा ही color अपनी site पर या अपनी किसी image में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इस extension की मदद से उस color का html code पता कर सकते हैं। और अपनी theme के color option में जाकर आप उस color को लगा सकते हैं।
8. Awesome Screenshot
Awesome Screenshot से आप browser के अंदर screenshot ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि computer में हम Window Key + PRTSC शॉर्टकट से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं और windows में snip & sketch tool भी होता है तो इसकी क्या जरूरत है।
तो Awesome Screenshot से आप screenshot लेकर उसे एडिट कर सकते हैं। आप बड़ी ही आसानी से image को crop कर सकते हैं, text लिख सकते हैं, और arrow का निशान बना सकते हैं।
और बहुत से फायदे आपको Awesome Screenshot के मिलते हैं। इसमें आपको selected area, visible part, और full page का screenshot लेने का option मिलता है। आप इसमें screenshot लेने के साथ screen video recording भी कर सकते हैं।
9. Google Translate
Google Translate का उपयोग तो आप करते ही होंगे और मुझे आपको इसकी उपयोगिता के बारे में जानकरी देने की जरूरत नहीं है। कई बार हमें english का hindi और hindi का english जानना होगा। ऐंसे में हमें बार बार text copy और paste करना पड़ता है।
ऐंसे में आप बिना google translate की site पर जाएँ उसी page पर translation कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको extension को install करना है। इसके बाद आपको extension पर click करके extension options में जाना है।
अब आपको भाषा हिंदी और 3 options में से बीच वाला option चुनके save कर देना है।
अब जब भी आप browser में कोई भी english text select करेंगे तो वहां ही एक pop up में आपको translation दिख जाएगा।
अगर आपको यह option अच्छा न लगे तो आप पहला वाला ऑप्शन चुन लें। इससे आप जब भी text select करेंगे तो एक popup से पहले छोटा सा google translate का pop up आएगा। और उस पर क्लिक करके translation का popup आपको दिखेगा।
10. Grammarly
Grammarly एक grammar tool है। यदि आप browser में english लिखते हैं और आपसे कोई mistake हो जाती है तो यह extension आपको उस mistake की जानकारी दे देगा।
Grammarly आपको spelling mistake, double word, या किसी दूसरी mistake की जानकारी आपको देता है।
11. Google Input Tools
अगर आप browser में hindi लिखना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत उपयोगी होगा। यदि आपसे hindi typing नहीं आती है तब भी आप इस tool से hindi type कर सकते हैं।
इससे आप किसी भी english font को हिंदी में बदल सकते हैं। जैसे अगर आप इस extension को on करके लिखते हैं google तो वह लिखेगा गूगल। आप इसमें direct हिंदी टाइपिंग (मतलब xwxyलिखने पर google) भी कर सकते हैं।
सिंपल हिंदी टाइपिंग के लिए आप को extension options में जाना है और “अ hindi – हिंदी” जल्दी जल्दी double click करना है। अब आप extension पर click करके और hindi चुन कर हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।
12. Ahrefs SEO Toolbar
Ahrefs SEO Toolbar और SEO Quake हैं तो अलग अलग extensions पर इनका काम एक जैसा ही है। आप किसी एक या दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप Ahrefs SEO Toolbar की मदद से आप किसी भी page का on page SEO चेक कर सकते हैं।
आप broken link check कर सकते हैं, total internal link और external link count पता कर सकते हैं। आप इससे heading structure पता कर सकते हैं, word count पता कर सकते हैं और बहुत सी चीजें आप इस extension से कर सकते हैं।
अगर आपके पास ahrefs की subscription लेते हैं तो आप इसके premium features भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
13. SEO Quake
अगर हम बात करें SEOquake की तो आपको इसमें alexa rank, backlinks, traffic आदि पता करने का option मिल जाता है। इसमें आपको Ahrefs SEO Toolbar के भी कई features मिल जाते हैं।
यह tool SEMrush का है। अगर आपके पास एक semrush account है तो आप उसे इससे connect करके बहुत से features का उपयोग कर सकते हैं।
14. WhatFont
अगर आपको किसी site पर कुछ लिखा दिखता है और आपको वह font पसंद आता है और इसके साथ ही साथ आप को जानना है कि उस font को size कितनी है तो आप इस extension की मदद से आप यह काम बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।
अगर आप इस extension को on करके उस font पर क्लिक करेंगे तो आपको font का नाम और उसका size पता चल जाएगा।
15. MozBar
MozBar एक बहुत ही अच्छा chrome extension है। आप इसकी मदद से किसी भी site का DA और PA पता कर सकते हैं। साथ ही साथ आप इससे किसी site का spam score भी पता कर सकते हैं।
इसके अलावा MozBar आपको बहुत से features भी देता है।
तो यह कुछ chrome extensions for bloggers हैं। मुझे उम्मीद है कि आपके लिए यह सभी extensions आपके लिए उपयोगी होंगे।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आये तो आप इसे share जरूर करें।
Hey abhay nice article
abhay how do you added link button in your post can you tell me
यह एक WordPress बटन ब्लॉक है। यदि आप वर्डप्रेस का उपयोग कर रहे हैं तो आप इसे आसानी से जोड़ सकते हैं। पोस्ट लिखते समय प्लस पर क्लिक करना है और बटन को सर्च करना है और इसे जोड़ लेना है।
thank you for the information sir
thanks